SEO Support
अब हिन्दी में बेहद आसानी से लिखें ! " jok " टाइप करें, स्पेस बार दबाएँ और वह स्वचालित " जोक " में बदलेगा. सामग्री का कट-पेस्ट कर अन्यत्र कहीं भी इस्तेमाल करें !

आज भी इन आँखों में वो खामोशियाँ क्यों है

मुद्दत हो गयी उन तनहाइयों को गुजरे ,
आज भी इन आँखों में वो खामोशियाँ क्यों है
चुन चुन कर जिसकी यादों को अपने जीवन से निकाला मैंने
मेरे दिल पर आज भी उसकी हुकूमत क्यों है
तोड़ दिया जिसने यकीं मोहब्बत से मेरा
वो शख्स आज भी मेरे प्यार के काबिल क्यों है
रास ना आये जिसको चाहत मेरी
आज भी वो मेरे दिन और रात में शामिल क्यों है
खत्म हो गया जो रिश्ता वो आज भी सांस ले रहा है
मेरे वर्तमान में जीवित वो आज भी मेरा अतीत क्यों है

0 comments: